पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी : सतपाल सिंह सैनी

Share

17HREG67 पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी : सतपाल सिंह सैनी

– पीएम के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

मुरादाबाद, 17 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश भर के भाजपा के संगठन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी ने मुरादाबाद के लाइनपार स्थित बचपन प्ले स्कूल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी हैं। उन्होंने बताया कि आज देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। विश्व के अनेकों देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मोदी जी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि मोदी जी के जन्मदिन को भाजपा संगठन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाएगी।

पार्टी के विभिन्न मोर्चों द्वारा तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, महारक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक आयुष्मान भव सप्ताह मनाया जायेगा। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को जोड़कर मोदी की दीर्घायु के लिए कामना होगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि साथ ही आज से 20 सितंबर को सभी जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाने के साथ प्रधानमंत्री के दुर्लभ चित्रों और विलक्षण घटनाओं को नमो एप और सोशल मीडिया के जरिए डाउनलोड कराने का अभियान चलाया जाएगा। नरेन्द्र मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों से संबंधित पुस्तक प्रमुख लोगों को देकर उनसे इस बारे में लोगों को बताने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही भाजपा के लोग प्रतिष्ठित संस्थानों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से 50 से 100 दिव्यांगों, निशक्तजनों की शिक्षा और पालन पोषण के लिए आगे आने का आग्रह करेंगे। अस्पतालों, वृद्धाश्रमों में सेवा के कार्य किए जाएंगे।