सुपौल, 08 मई । विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर संस्थापक सर हेनरी डूनांट की जयंती मनायी गयी । इस वर्ष के थीम यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी मानवता के लिए एकजुटता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विधालय से छात्र एवं छात्राओं ने अपने प्रतिभा का परचम लहराया। सर्व प्रथम सचिव राम कुमार चौधरी ने उपस्थित अतिथि एवं सदस्य का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन मानवता के इतिहास का महत्वपूर्ण योगदान के लिए यादगार पल है। रेडक्रॉस दिवस पर महामानव सर हेनरी डूनांट के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हैं।
विश्व में रेडक्रॉस युद्ध में घायल, प्राकृतिक आपदाओं, रक्त दान,फस्ट एड, जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, राहत एवं बचाव करने में मानवता की रक्षा करती है। इस मौके पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सिविल सर्जन बाबु साहब झा, चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह, वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, सचिव राम कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, पूर्व सचिव अमरेन्द्र कुमार अमर, नीलम कुमारी, दयानंद ठाकुर,खुर्शीद आलम, चंद्र शेखर चौधरी, गोविन्द पासवान, पेट्रोन सदस्य संतोष सिंह शंभू चौधरी, प्रोफेसर रागिनी सिंह, जोली खान, नासरा परवीन, ललिता जयसवाल, अंकिता कुमारी, अमरनाथ साह, मोहित झा सहित विभिन्न विद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थिति हुए। रेड क्रॉस उपाध्यक्ष सिविल सर्जन ने कार्यक्रम कि सराहना की मानवता के लिए रेड क्रॉस पर प्रकाश डाला। चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह ने शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम से अवगत कराते हुए रेड क्रॉस से जुड़ने का आह्वान किया।
सचिव राम कुमार चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता के लिए सभी मिलकर कार्य करें। भाषण प्रतियोगिता में संसकृति संत जेवियर हाई स्कूल सुपौल प्रथम, अमरेन्द्र कुमार राधेश्याम पब्लिक स्कूल द्वतीय, इशा रंजन संत जेवियर हाई स्कूल तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार ब्यूटी कुमारी,स्मृति आनंद एवं रितिका रानी डी पी एस सुपौल को प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागी को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया गया।