Noida : पुलिसकर्मियों ने पेश की मानवता की मिशाल, खून देकर बचाया जच्चा- बच्चा का जीवन

Share

नोएडा :- विश्व में फैले कोरोनावायरस का कहर जारी है। इस से बचने के लिए भारत समेत पूरे विश्व में लॉकडाउन लगाया गया है। भारत में 14 अप्रैल और उसके बाद तीन मई तक दौरान दो चरणों में लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान पुलिस जो लोकहित के लिए कार्य कर रही है वो अतुलनीय हैं। इसी बीच नोएडा में पुलिस के दो जवानों अंजुल कुमार त्यागी एवं लाला राम ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए गर्भवती महिला को अपना खून देकर जच्चा- बच्चा को जीवन दान दिया।

अंजुल त्यागी ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात हम सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी पीआरवी पर एक फोन आया जिसमें कॉलर विजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी रजनी की आज डिलीवरी होने वाली है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से डिलीवरी होनी को बात कही है और दो यूनिट खून मांगा है। इसका इंतजाम नहीं हो पा रहा है। हमें लगा कि हम मदद कर सकते हैं। इसके बाद विजय कुमार के कहे स्थान ईएसआई हॉस्पिटल में जाकर एक यूनिट खून उसने और एक यूनिट खून पायलट लाला राम ने दिया। लाला राम ने बताया कि मानवता के नाते हमने यह किया। इस मुश्किल घड़ी में मानव ही मानव का साथ देता है। जच्चा- बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं।