पलामू, 23 सितंबर । पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया गांव में बुधवार सुबह करम डाल विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। करम डाल बहाने के दौरान पानी में डूबने से 15 वर्षीय सिंपी कुमारी, पिता दीपू राम की मौत हो गई। किशोरी हिसरा बरवाडीह की रहने वाली थी। गांव के लोगों के साथ करमा विसर्जन के लिए गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया गांव से सटे दुलही गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई है। लगातार हुई दो घटनाओं के बाद चैनपुर और पाटन प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है।