Noida : कोरोना महामारी से लड़ने के लिए चौरोली गांव के लोग आये आगे

Share

नोएडा :- देश भर में फैले कोरोना महामारी से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार लड़ रही है। इस बीच जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव चौरोली से प्रशासन की मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाया है सोमवार को चौरोली गांव के लोगों ने तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह को एक लाख एक हजार रुपये नकद सौंपा। चौरौली निवासी चौधरी महेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव के ही शब्बीर खान जो पेशे से मज़दूर हैं। उनके द्वारा भी अपनी मज़दूरी में से पांच हज़ार रुपये की मदद की गयी है। 

तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने बताया कि चौरोली जैसे गांव एकता की वो मिसाल है जो भारत जैसे देश को किसी भी आपदा से निपटने की ताकत और हौसला देती है। उन्होंने कहा कि जिले अन्य निवासियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और प्रशासन एवं सरकार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।