BHIM ऐप यूजर्स को 5 दिन बाद मोदी सरकार देगी बड़ा तोहफा, ये होगा फायदा

Share

नई दिल्ली। अगर आप BHIM App का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि मोदी सरकार 5 दिन बाद भीम ऐप यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है। दरअसल, मोदी सरकार 21 अक्टूबर को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित BHIM ऐप का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। इस नए अपडेटेड वर्जन में यूजर्स एक साथ कई बैंक खातों को लिंक कर सकते हैं।

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक BHIM 2।0 सरकार का प्रमुख UPI ऐप है। इसमें सरकार 4 नए फीचर जोड़ रही है, जिसमें एक ऑटो बिल, कई भाषाओं को सपोर्ट, IPO और कई बैंक अकाउंट को एक साथ जोड़ने की सुविधा मिलेगी।

बता दें कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत पीएम मोदी ने कैश लेन-देन को कम करने के लिए 30 दिसंबर 2016 को भीम ऐप लॉन्च किया था। पीएम मोदी ने तब कहा था कि इस समय कारोबार नोटों और सिक्कों के जरिए होता है, एक दिन ऐसा आएगा कि सभी व्यावसायिक ट्रांजेक्शन BHIM ऐप के जरिए किए जाएंगे।

BHIM ऐप को लॉन्च करते ही बड़ी सफलता मिलती दिखी थी। इसे लोगों ने हाथों-हाथ लिया था। 10 दिन में ही 1 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था। लेकिन BHIM ऐप उस सफलता की कहानी नहीं लिख पाया जो Paytm ने करके दिखा दिया। यहां तक BHIM ऐप में ट्रांजेक्शन भी बहुत कम होने लगे। BHIM ऐप से प्रत्येक बैंक ट्रांजेक्शन की मात्रा 38,000 से भी कम हो गई और BHIM ऐप के जरिए प्रति बैंक ट्रांजेक्शन की कुल राशि 68।06 करोड़ रुपये से 18 फीसदी घटकर 55।88 करोड़ रुपये रह गई।

लिहाजा अब सरकार ने फैसला लिया कि इसमें कुछ खास अतिरिक्त फीचर जोड़कर लोगों के बीच इसे आकर्षक बनाया जाए। जिससे मार्केट में BHIM ऐप एक सफलता की कहानी गढ़ सके। फिलहाल BHIM ऐप के ये खास फीचर मार्केट में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।