मुख्यमंत्री धामी से सुखबीर सिंह बादल ने की भेंट

Share

देहरादून, 24 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर फिरोजपुर (पंजाब) से सांसद सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पूर्व सांसद प्रेम सिंह चन्दुमाजरा और पूर्व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की है।