हरिद्वार, 24 दिसंबर (हि.स.)। मायापुर स्थित महानगर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में संरक्षक पूर्ण सिंह भंडारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन पांडे, महागर उपाध्यक्ष अशोक चावला, महानगर उपाध्यक्ष भगत सिंह, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव गणेश धामी, महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बाइ में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर सुनील सेठी ने सरकार से व्यापार नीति आयोग के गठन की मांग को दोहराते हुए कहा कि व्यापारी सरकार की आर्थिक रीड है। व्यापारी के टैक्स से ही कई सरकारी योजनाएं धरातल पर उतरती हैं। सरकार बनाने से लेकर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापारी ही आर्थिक रूप से एक साधन है। केंद्र हो या राज्य की सरकार उन्हें छोटे से लेकर मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए कुछ योजनाएं ऐसी लानी चाहिए, जिससे उनके परिवार की विषम परिस्थितियों में मदद हो सके। उसके लिए सरकारों को व्यापार नीति आयोग का गठन करना चाहिए, जिससे व्यापारी का आकस्मिक बीमा उसके व्यापार को पुनः संचालित में सहयोग मिले।
महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल समाज के जनहित के हर मुद्दे पर हमेशा आवाज उठा सरकार से मूलभूत सुविधाओं की मांग को तत्पर रहता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, जिला उपाध्यक्ष एसएन तिवारी, महानगर कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, सोनू चौधरी, जगजीतपुर अध्यक्ष रणवीर शर्मा, रवि बांगा, अनिल कुमार, गौरव गौतम उपस्थित रहे।