जम्मू-कश्मीर : नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान कर रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही मुहतोड़ जवाब

Share

पुंछ :- अपनी हरकतों से बाज न आते हुए पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे शाहपुर और किरनी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। गुरुवार सुबह से ही पाकिस्तानी सेना सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले भी दाग रही है। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस गोलाबारी में फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। दोनों ओर से गोलाबारी जारी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से पाकिस्तान की सेना राजौरी तथा पुंछ जिलों की नियंत्रण रेखा के साथ सटे सेक्टरों को निशाना बना रही है। जिसका भारतीय जवान करारा जवाब दे रहे हैं। वहीं मंगलवार देर रात राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए तथा कईं मकानों को क्षति पहुंची थी।