नई दिल्ली, 25 अक्टूबर । घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई जोरदार बिकवाली की आंधी में सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल सिर्फ दो कंपनियां ही अपने मार्केट गैप को गिरावट से बचा सकीं। यानी आठ कंपनियों का मार्केट कैप बिकवाली के दबाव के कारण गिरावट का शिकार हो गया। पिछले सप्ताह के कारोबार में आठ कंपनियों के मार्केट कैप में लगभग 1.55 लाख करोड़ की कमी आ गई। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को हुआ। टॉप 10 में शामिल दो कंपनियों के मार्केट कैप में 25 हजार करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के नाम शामिल हुए।
पिछले सप्ताह के दौरान टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और इंफोसिस के मार्केट कैप में कमी आ गई। इन कंपनियों के मार्केट कैप में 1,55,671.90 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद 25,306.22 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।
पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 55,506.95 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 10,67,121.12 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 34,180.51 करोड़ रुपये घट कर 5,77,146.21 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद 27,065.08 करोड़ रुपये कम होकर 16,10,372.11 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 21,062.24 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,81,142.58 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले सप्ताह के कारोबार में भारती एयरटेल का मार्केट कैप 9,360.75 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 11,79,454.70 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 4,338.46 करोड़ रुपये फिसल कर 8,83,384.38 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा इंफोसिस का मार्केट कैप 2,881.38 करोड़ रुपये घट कर 4,68,528.03 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप भी 1,276.53 करोड़ रुपये कम होकर 10,01,594.91 करोड़ रुपये रह गया।
इन आठ कंपनियों के रुख के विपरीत पिछले सप्ताह के कारोबार में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 23,517.56 करोड़ रुपये बढ़ कर 9,14,652.52 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 1,788.66 करोड़ रुपये उछल कर 5,01,513.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,10,372.11 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद भारती एयरटेल 11,79,454.70 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ दूसरे, एचडीएफसी बैंक 10,67,121.12 करोड़ रुपये के साथ तीसरे, आईसीआईसीआई बैंक 10,01,594.91 करोड़ रुपये के साथ चौथे और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 9,14,652.52 करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर रही।
इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 8,83,384.38 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ छठे, बजाज फाइनेंस 5,77,146.21 करोड़ रुपये के साथ सातवें, लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) 5,01,513.72 करोड़ रुपये के साथ आठवें, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) 4,81,142.58 करोड़ रुपये के साथ नौवें और इंफोसिस 4,68,528.03 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ दसवें स्थान पर रही।
