आश्रम में मनाया पुलिस कप्तान ने दीपावली का त्योहार

Share

गाजियाबाद। पुलिस कप्तान सुधीर कुमार सिंह ने आश्रम में वृद्धि एवं कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। इस मौके पर श्री सिंह ने आश्रम में रहने वाले लोगों को मिठाई भोजन आदि अपने हाथ से वितरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से गरीब एवं बेसहारा लोगों के साथ खुशियां बांटना ना सिर्फ पुण्य का काम है बल्कि इससे आत्मा शांति की भी प्राप्ति होती है। व्यक्तिगत तौर पर वे हमेशा इस बात की कोशिश करते हैं कि गरीब तबके के लोगों को खुशियां मुहैया कराई जा सकें। इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की की त्योहारों के मद्देनजर गरीब तबके के लोगों को साथ लेकर चलें यही प्रभु श्री राम का संदेश भी है।