पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - सरस जनवाद

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

मोदीनगर। पत्नी पर गोली मारकर हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हमले में इस्तेमाल अवैध हथियार बरामद किया है। उधर मेरठ सुभारती मेडिकल अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक बताई गई है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के आकाश कुंज में 3 दिन पूर्व रिटायर फौजी देव कुमार ने अपनी पत्नी को गोली मार दी थी।

पूजा व देवकुमार की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थीl उनका एक 9 वर्ष का बेटा हैl देव कुमार बीएसएफ में था और उसने वीआरएस ले लिया था। दोनों के बीच तलाक और खर्चे का मुकदमा चल रहा है। मुकदमेबाजी के चलते दोनों अलग-अलग मकान में रह रहे हैं। दोनों के बीच लगातार दो दिन से कहासुनी चल रही थी जिसके बाद सोमवार की रात को पति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया था।

आनन फानन में महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पत्नी को गोली मारने के मामले में देव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।