नगर निगम लगातार बना रहा है प्लास्टिक से सड़कें - सरस जनवाद

नगर निगम लगातार बना रहा है प्लास्टिक से सड़कें

Share

गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद लगातार वेस्ट प्लास्टिक से सड़क बना रही है जिसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई है।

इसी क्रम में शहर में चौथी सड़क सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट(वेस्ट प्लास्टिक) से बनाई गई है। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा शहर में पहले भी 3 सड़कें प्लास्टिक के प्रयोग से बनाई थीं। नगर निगम लगातार प्लास्टिक के प्रयोग से सड़क बना रहा है।

बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा पलास्टिक प्रयोग को बंद करने की मुहिम चल रही है जिसको गाजियाबाद नगर निगम से सबसे पहले लागू किया और सबसे पहले वेस्ट प्लास्टिक से सड़क बनाई गई।

निगम ने गोविंदपुरम की पुलिस लाइन में 180 मी. की सड़क का निर्माण शुरू कराया है जिसमें 208 किलो वेस्ट प्लास्टिक की मदद से सड़क बनाई गई। इस सड़क की लागत लगभग 5 लाख रूपए होगी।