हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नवीन ने पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा

Share

हल्द्वानी, 10 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को हल्द्वानी के बेरीपड़ाव स्थित अष्टभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी से देश और उत्तराखंड के लोगों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।

नितिन नवीन निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब नौ बजे मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं सांसद अनिल बलूनी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष के मंदिर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से भी मुलाकात की।

नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे के दौरान हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मंदिर दर्शन के बाद उनका युवा संवाद कार्यक्रम होटल अमरदीप में निर्धारित है। इसके बाद वह भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे। रुद्रपुर रोड स्थित आर्क होटल एंड रिसोर्ट में पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग होंगे।

———–