भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share

लोनी। लोनी भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान के राम विहार बंथला कार्यालय पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में दूसरी बार बंपर जीत उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में एवं हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एवं आतिशबाजी ढोल नगाड़ों से जीत का जश्न मनाया

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने कहा यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देश एवं राष्ट्र हित में लिए गए बड़े ऐतिहासिक फैसलों एवं जनहित में चलाई गई अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास की जीत है

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, कार्यालय प्रभारी विनोद प्रधान मंडल, अध्यक्ष सन्नी कुमार मित्रा, मंडल अध्यक्ष अज्जू पहलवान, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राहुल कौशिक, महामंत्री रवि अग्रवाल, नीरज शर्मा, कपिल प्रधान, सोनू, अजय शर्मा, कपिल शर्मा, रंजन शर्मा, विनोद झा, रविंद्र गिरी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे