अनूपपुर: अमरकंटक के संतों ने प्रयागराज महाकुंभ में शाही सवारी के साथ गंगा में लगाई डुबकी

Share

अनूपपुर: अमरकंटक के संतों ने प्रयागराज महाकुंभ में शाही सवारी के साथ गंगा में लगाई डुबकी

अनूपपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। मकर संक्रांति के अवसर पर अमरकंटक के संतों ने प्रयागराज महाकुंभ में शाही सवारी, गाजे बाजे विशाल जुलूस के साथ के शिष्यों भक्तों, अनुयायियों तथा श्रद्धालुओं के संग पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। अमरकंटक के संतों ने प्रयागराज महाकुंभ में अपने शिष्यों भक्तों अनुयायियों तथा श्रद्धालुओं के साथ शाही सवारी व गाजे बाजे विशाल जुलूस के साथ बाबा कल्याण दास जी, महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी, महामंडलेश्वर रामभूषण दास जी महाराज सहित अन्यश संतों ने पतित पावनी पुण्य सलिला मां गंगा के त्रिवेणी संगम में पुण्य डुबकी लगाई। इस दौरान संतों के साथ भारी संख्या में साधु संत आचार्य पुरोहित साथ रहे। ज्ञात हो कि कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज उदासीन अखाड़ा के साथ शाही स्नान किया।

प्रयागराज महाकुंभ से स्थानीय पत्रकार उमाशंकर पांडे मुन्नू तथा श्रवण उपाध्याय के अनुसार कि शाही स्नान के दौरान मार्ग के किनारे खड़े भक्त श्रद्धालु गण शाही स्नान के लिए जा रहे संतों का पुष्पों से स्वागत कर आशीर्वाद लिया। शाही स्नान के दौरान मार्ग के दोनों और लाखों की संख्या में साधु संतों का जय घोष करते रहे भजन कीर्तन करते रहें। प्रयागराज के महाकुंभ का मकर संक्रांति के साथ 45 दिनों तक चलने वाला कल्पवास आज से प्रारंभ हो गया है। अमरकंटक के संत भी अपने-अपने अखाड़ा के साथ यात्रियों भक्त श्रद्धालुओं के लिए टेंट तंबू लगाकर कल्पवास करेंगे।