महेंद्र सिंह धोनी ने सपरिवार किया मतदान

Share

महेंद्र सिंह धोनी ने सपरिवार किया मतदान

रांची, 12 नवम्बर ( हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड विधानसभा चुनाव के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सपरिवार जेवीएम श्यामली के अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला।

—————