पुलिस मुख्यालय में दो इंस्पेक्टर सहित छह पदाधिकारी नियुक्त

Share

पुलिस मुख्यालय में दो इंस्पेक्टर सहित छह पदाधिकारी नियुक्त

रांची, 16 अक्टूबर( हि.स.)। झारखंड पुलिस मुख्यालय में दो इंस्पेक्टर सहित छह पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश के बाद डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश बुधवार को जारी कर दिया है। इनमें इंस्पेक्टर अजय कुमार, महेंद्र दास के अलावा सब इंस्पेक्टर हेमंत भगत, ऋषिकेश कुमार सिन्हा, ललित खलखो और प्रीति कुमारी शामिल हैं।

—————