मुरादाबाद, 11 अगस्त । नेता जी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम रामगंगा विहार मुरादाबाद में मंगलवार को शिवोहम योगशाला की ओर से आयोजित अंतर जनपदीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लाेहा मनवाया। आयोजन की संयोजक स्वाति वर्मा ने बताया कि महिला वर्ग में कविता अग्रवाल ने और पुरुष वर्ग में सोहम ने खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में इंजिला और पुरुष वर्ग में रिद्धम उपविजेता रहे।
इसके अलावा अंडर-10 वर्ग में शिवाय विजेता और मानित उपविजेता रहे। अंडर-14 में आदिराज ने बाजी मारी। अंडर-17 डबल्स में भाव्या और प्रज्वल की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि प्रिंस गोयल उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की संयोजक स्वाति वर्मा ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।