कैंची धाम में सप्ताहांत पर बिना पर्व उमड़े 15 हजार श्रद्धालु

Share

18HREG267 कैंची धाम में सप्ताहांत पर बिना पर्व उमड़े 15 हजार श्रद्धालु

नैनीताल, 18 मार्च (हि.स.)। जनपद स्थित बाबा नीब करौरी का कैंची धाम बिना किसी पर्व या त्योहार के भी हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर से शनिवार को यहां देश भर से आए करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी की बैठी हुई जीवंत प्रतिमा के दर्शन को पहुंच गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों यहां पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आए थे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन सहित बालीवुड के कई नायक-नायिकाएं भी इस बीच एक सामान्य भक्त की तरह यहां पहुंचे हैं। ऐसे में कैंची धाम की प्रसिद्धि दिनों-दिन बढ़ रही है। इस कारण यहां हर रोज देश-दुनियां से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।