मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 27 अक्टूबर को

Share

रायपुर, 25 अक्टूबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी।

रविवार काे मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में किन विषयों पर चर्चा होगी, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।