हिसार : खारा बरवाला हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार, अब तक पांच पुलिस की गिरफ्त में

Share

कर लिया था। इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी गई।

डीएसपी अग्रोहा किशोरी लाल ने बताया कि सीआईए प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह की

टीम ने रविदास मंदिर मंडी आदमपुर निवासी संदीप, जवाहर नगर आदमपुर निवासी उमेश को गिरफ्तार

किया वहीं आदमपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरीश कुमार की टीम ने टिब्बा बस्ती आदमपुर

निवासी समीर को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस जयराम व अक्षय जाजूदा को गिरफ्तार कर

चुकी है।

पुलिस के अनुसार गांव खारा बरवाला निवासी गौतम के बयान पर मामला दर्ज किया

गया था। शिकायत के मुताबिक उसके भाई रजनीश व विष्णु की जयराम व अक्षय जाजूदा के साथ

रंजिश थी। गत 13 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच गौतम और रजनीश मोटरसाइकिल

से मंडी आदमपुर से दूध लेकर गांव लौट रहे थे। मोटरसाइकिल में हवा कम होने पर उन्होंने

पंवार फिलिंग स्टेशन पर उसे रोक लिया। इसी दौरान आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर

उन पर तेजधार हथियारों और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। हमले में रजनीश की मौत हो

गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धान्त जैन ने आरोपियों की गिरफ्तारी

के लिए चार विशेष पुलिस टीमें गठित की थीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी

कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की।

पुलिस ने पहले 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब तीन अन्य आरोपियों को

भी दबोच लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक रजनीश के खिलाफ लड़ाई-झगड़े और चोरी से संबंधित

छह मामले दर्ज थे और वह हिस्ट्रीशीटर था। गिरफ्तार आरोपी उमेश के खिलाफ भी लड़ाई-झगड़े

के चार मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गजराज के खिलाफ भी लड़ाई-झगड़े

के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस वारदात के पीछे की रंजिश, आरोपियों की भूमिका और अन्य

पहलुओं की जांच कर रही है।