नोएडा, 22 सितंबर । थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र के गलगोटिया कट के पास पति-पत्नी यमुना एक्सप्रेसवे को पैदल पार कर रहे थे, तभी वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
थाना ईकोटेक प्रथम थाना प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि घरबरा गांव में रहने वाले दिनेश और उसकी पत्नी अंजू देवी बीती रात को यमुना एक्सप्रेसवे के गलगोटिया यूनिवर्सिटी कट के पास पैदल चलकर यमुना एक्सप्रेसवे को पार करना चाह रहे थे, तभी दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सड़क हादसे में घायल की मौत
कासना थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में राजू सरोज (37 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार मूल निवासी जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उप निरीक्षक हर्षवर्धन यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।