सारण, 22 सितंबर । शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित संवेदनशील पुलिस लाइन से सटे हवाई अड्डा परिसर में बीती रात करीब एक युवक की ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मृतक मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले सचिन कुमार है, जो छपरा के गांधी चौक स्थित एक मिठाई दुकान में काम करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आनन-फानन में पूरे इलाके को सील कर दिया गया।