आजसू के मिलन समारोह में सैकड़ों युवा हुए पार्टी में शामिल

Share

पूर्वी सिंहभूम, 03 अगस्त । बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में सोमवार को आजसू पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह में शहर के विभिन्न इलाकों से आए सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में आजसू के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस और जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

मिलन समारोह में शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में आसिफ खान और सुमित कश्यप ने अपने समर्थकों के साथ आजसू का दामन थामा।

मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और मुहल्लों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का आंदोलन और अधिक प्रभावी होगा।

इस दौरान आसिफ खान, सुमित कश्यप, अतुल कुमार, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, बिनेश्वर कुमार, मृत्युंजय सिंह, राकेश रोशन, मनीष सिंगा रातपुय, शुभम कुमार, अविनाश सिन्हा सहित कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में पार्टी के संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, चंदेश्वर पांडेय, लालन झा, धनेश कर्मकार, दीपक पांडेय, ललित सिंह, जमाल भाई, विकास महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।