खूंटी, 11 जुलाई । तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया शनिवार को खूंटी धर्मप्रांत के बिशप विनय कंडुलना की दिवंगत माता के अंतिम दफन और विदाई मिस्सा में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को विश्राम प्रदान करें और पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और आत्मिक बल दें। विदाई मिस्सा के दौरान विधायक सुदीप गुड़िया ने धर्मगुरुओं और श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक प्रार्थना में भी भाग लिया।
अंतिम संस्कार एवं विदाई समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित उपस्थित थेे।