राष्ट्रीय लोक अदालत में 26006 मामले निस्तारित

Share

संतकबीरनगर 09 मई । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह एवं नोडल आफिसर कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।

जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 26006 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 319 मामलों में कुल 21081209 रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 3893 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 175190 रूपये का अर्थदण्ड एवं 7612400 रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 21794 मामलों का निस्तारण किया गया।

जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह की कोर्ट में 01 मामले का निस्तारण करते हुए कुल 500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 8 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया।

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 35 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 7612400 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।

अपर जिला जज-प्रथम गजेन्द्र की कोर्ट में कुल 347 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण करते हुए 100 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 1421 मामलों का निस्तारण करते हुए 76430 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 348 मामलों का निस्तारण करते हुए 4463432 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 22310 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी. अनन्या साह की कोर्ट में कुल 368 मामलों का निस्तारण करते हुए 7610 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जू0डि0 अशोक कुमार कसौधन की कोर्ट में कुल 344 मामलों का निस्तारण करते हुए 42350 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी चन्दन सिंह द्वारा कुल 433 मामलों का निस्तारण करते हुए 8640 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू.डिवीजन एफटीसी सुश्री निधि मिश्रा द्वारा कुल 75 मामलों का निस्तारण करते हुए 5130 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू.डि.एफटीसी अभिवन त्रिपाठी की कोर्ट में कुल 510 मामलों का निस्तारण करते हुए 11120 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में 01 मामलाें का आपसी सुलह समझौते से निस्तारण कराया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत स्टाल तथा निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, नाजिर बृजेश सिंह, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी, विनय, शैलेन्द्र, दीपक समेत तमाम स्वास्थकर्मी कर्मचारीगण, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।