पत्थलगडा के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पदभार संभाला - सरस जनवाद

पत्थलगडा के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पदभार संभाला

Share

पत्थलगडा के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पदभार संभाला

चतरा, 9 अक्टूबर (हि.स.)। पत्थलगडा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी कलिंद्र साहू ने बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे पत्थलगडा के 25वें प्रखंड विकास पदाधिकारी बने। निवर्तमान गिद्धौर व पत्थलगडा के प्रभारी बीडीओ राहुल देव ने उन्हें पदभार सौंपा।

इस मौके पर प्रखंड कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश दांगी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, मेघन दांगी व अन्य ने उन्हें सम्मानित किया। पदभार के बाद बीडीओ ने कहा कि विकास की गति को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। वे आम लोगों के लिए सर्वसुलभ रहेंगे।

इस मौके पर अंचल अधिकारी उदल राम समेत अन्य उपस्थित थे।

—————