भोपाल: भारत भवन में बाल फिल्म 'आई एम कलाम' का प्रदर्शन आज - सरस जनवाद

भोपाल: भारत भवन में बाल फिल्म ‘आई एम कलाम’ का प्रदर्शन आज

Share

02HREG24 भोपाल: भारत भवन में बाल फिल्म ‘आई एम कलाम’ का प्रदर्शन आज

भोपाल, 2 जून (हि.स.)। भारत भवन में इन दिनों बाल फिल्मों पर केंद्रित समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के अंतर्गत शुक्रवार, 2 जून को बाल फिल्म ‘आई एम कलाम’ प्रदर्शित की जाएगी।

भारत भवन में छवि प्रभाग द्वारा 01 जून से बाल फिल्म समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन बाल फिल्मों का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को फिल्म ‘आई एम कलाम’ प्रदर्शित की जाएगी। 1 घंटा, 28 मिनट की इस फिल्म के निर्देशक नील माधव पंडा हैं। फिल्म का प्रदर्शन शाम 7 बजे से शुरू होगा।