चित्रकूट: दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत, एक घायल

Share

06HREG125 चित्रकूट: दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत, एक घायल

चित्रकूट, 06 मई (हि. स.)। मऊ थानाक्षेत्र के ग्राम बंबुरा में आधी रात को कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर सगी दो बहनों की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

ग्राम बंबुरा निवासी सुग्गी लाल की पुत्रियों में से तीन वर्षीय शिवानी, छह साल की राजनंदिनी और चचेरी बहन चार वर्षीय नीता रात में सो रही थी। इस दौरान उनके घर की कच्ची दीवार बीते दिनों हुई बारिश के पानी की वजह से नम होने के चलते आधी रात को भरभराकर गिर गई। मलवे में दबकर शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजनंदिनी और नीता को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने राजनंदिनी को भी मृत घोषित कर दिया है । नीता का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।