खंडवा नगर पालिक निगम के लिए मतदान जारी, भाजपा महापौर प्रत्याशी अमृता यादव ने डाला वोट

Share

खंडवा, 06 जुलाई (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव के लिए शहर में बुधवार को सुबह 7.00 बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही शहर 50 वार्डों में मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों को चुनने के लिए मतदान केंद्रों मतदाताओ की कतार लगने लगी। इस बार चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम सहित निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

दस बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 13 प्रतिशत मतदान हो चुका है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता अमर यादव ने सराफा गणेश मंदिर में दर्शन कर वोट डाला और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी आशा अमित मिश्रा ने भी सुबह ही अपने मत का प्रयोग किया।