कानपुर के दोबारा जिलाधिकारी बने विशाख जी अय्यर

Share

कानपुर, 07 जून (हि.स.)। शासन ने प्रदेश के 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें विशाख जी अय्यर भी शामिल हैं जिन्हे कानपुर का दोबारा जिलाधिकारी बनाया गया है।

विधान सभा चुनाव के दौरान निर्वाचन विभाग ने कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर का तबादला कर दिया था। तब से नेहा शर्मा कानपुर की कमान संभाल रही थी। बीते एक महीना से कयास लगाया जा रहा था कि नेहा शर्मा का जल्द तबादला होने वाला है। मंगलवार को जब शासन ने 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया तो विशाख जी अय्यर का भी नाम रहा। अय्यर मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव पद पर तैनात थे। उनकी कानपुर में दोबारा तैनाती हुई है। वहीं नेहा शर्मा को लखनऊ भेज दिया गया है।