रतलाम: समपार जागरूकता सप्ताह का हुआ समापन

Share

रतलाम, 9 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता सप्ताह का गुरुवार को समापन किया गया। सप्ताह के दौरान हजारों सड़क उपयोगकर्ताओं एवं आम नागरिकों को समपार फाटक पार करने जैसे संरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की गई।

मंडल रेलवे प्रवक्ता खेमराज मीना ने बताया पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में 3 से 9 जून तक समपार जागरूकता सप्ताह आयोजित किया गया था। स्थान-स्थान पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर समपार फाटक पार करने में होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके लिए आठ टीमें बनाई गई थीं। उन्हें अलग-अलग खंडों में जागरूकता अभियान हेतु निर्देशित किया गया था।