फिरोजाबाद: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Share

फिरोजाबाद, 06 जून (हि.स.)। थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।

मोहिनीपुर जसराना क्षेत्र में एक पेड़ पर सोमवार को ग्रामीणों ने जब एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया और पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की पहचान थाना जसराना क्षेत्र के नगला मनी निबासी अभिलाख (26) पुत्र प्रभुदयाल के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी आ गये। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।