देहरादून, 2 नवंबर । टिहरी जिले के देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी सोमवार को कीर्तिनगर पुल के पास सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय उनकी गाड़ी को एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक के वाहन को नुकसान पहुंचा, जबकि उनके पैर में हल्की चोट आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कीर्तिनगर पुल के समीप हुई। हादसे के बाद विधायक सुरक्षित बताए गए हैं।
