मप्र : विद्यापीठ प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी करे आयोजन : मंत्री डॉ. मिश्रा

Share

– मंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रबंध समिति की बैठक में दिए निर्देश

भोपाल, 24 मार्च (हि.स.)। संसदीय कार्य एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा संचालित गतिविधियों का आयोजन प्रदेश के अन्य अंचलों में भी करने के निर्देश दिये। मंत्री डॉ. मिश्रा गुरुवार को मंत्रालय में संसदीय विद्यापीठ की प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी, समिति सदस्य प्रकाश तिवारी, अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य आई.सी.पी. केशरी, विद्यापीठ की संचालिका डॉ. प्रतिमा यादव और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि संसदीय विद्यापीठ द्वारा किये जाने वाले आयोजनों में उपाध्यक्ष रोहाणी सहित अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रमों का आयोजन समिति सदस्यों से चर्चा कर तय किए जाएं। बैठक में अकादमी की संचालिका ने अकादमी द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने समिति के समक्ष प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।