विदित शर्मा बने हरिद्वार भाजयुमो के जिला महामंत्री

Share

हरिद्वार: विदित शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजयुमो जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर विदित शर्मा का स्वागत किया।

विदित शर्मा का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा की सफलता में भाजयुमो की हमेशा अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में निष्ठा व लगन से कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यतानुसार संगठन में सम्मान दिया जाता है। आज उसी का परिणाम है कि विदित शर्मा की नियुक्ति भाजपा के जिला महामंत्री के रूप में हुई है।

भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी व पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी नेतृत्व ने उत्तरी हरिद्वार के युवा कार्यकर्ता विदित शर्मा को भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाकर सम्मान दिया है। उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। विदित शर्मा की नियुक्ति सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता से लेकर भाजयुमो के जिला महामंत्री के रूप में विदित शर्मा ने सदैव निष्ठा व लगन से अपने दायित्वों को पूर्ण किया है।