गुरु के मार्गदर्शन पर चलकर ही सफल होता है मनुष्य- पप्पू पहलवान

Share

गाजियाबाद। गुरुजनों का सम्मान भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान और उनकी टीम ने विभिन्न मंदिरों में जाकर महंत पुजारी गण का सम्मान किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी एवं भाजपा के युवा नेता इमरान चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ऐसे मौके पर श्री पहलवान ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा गुरुओं का सम्मान सिखाती है। आदिकाल से गुरुजनों का सर्वोच्च स्थान निर्धारित है। भारतीय संस्कृति की यह परंपरा इसी तरह आगे भी निरंतर जारी रहेगी क्योंकि हमारे डीएनए में गुरुजनों का सम्मान करना शामिल है। वही इस मौके पर व्यापार मंडल साहिबाबाद के अध्यक्ष प्रवीण भाटी ने कहा कि गुरु की कृपा के बिना किसी भी व्यक्ति का सफल होना संभव नहीं है। ऐसे में गुरुओं का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त करते रहना चाहिए जबकि भाजपा के युवा नेता इमरान चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि गुरु के बिना ना तो ज्ञान प्राप्त होता है और ना ही सही मार्गदर्शन मिलता है। ऐसे में विभिन्न मंदिरों के पुजारियों एवं महंतों की सेवा करना और उनका सम्मान करना गुरु पूर्णिमा का सच्चा अर्थ है।