व्यापारियों के साथ हर समय खड़ा है संगठन- प्रवीण भाटी

Share

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अंतर्गत व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए साहिबाबाद विधानसभा व्यापार मंडल का गठन किया। जिसका अध्यक्ष प्रधान प्रवीण भाटी को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल साहिबाबाद के अध्यक्ष प्रधान प्रवीण भाटी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन कर साहिबाबाद विधानसभा की कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल एवं प्रदीप चौधरी के साथ साहिबाबाद व्यापार मंडल के संरक्षक पंकज त्यागी
मौजूद रहे।

मौजूद लोगों के सामने साहिबाबाद विधानसभा व्यापार मंडल कमेटी की घोषणा की गई जिसके अंतर्गत रामनिवास बंसल वरिष्ठ महामंत्री, विकास चुघ महामंत्री, नरेश चौहान महामंत्री,बृजेश जादौन कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रूप में पंचम चौधरी, बृज भूषण गुप्ता, देवेंद्र नागर, गौरव श्रीवास्तव, हरदीप बक्शी, चौधरी महिपाल सिंह बैसला, सतीश अग्रवाल, बृजेश सिंह को जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा मंत्री पद की जिम्मेदारी डॉक्टर अमृता सिंह, दीपक अग्रवाल, जोगेंद्र चौधरी, केपी सिंह,कपिल मावी, मनोज पंडित, सुनील कुमार, योगेश चंदेला, बॉबी त्यागी,मनीष वर्मा को मिली। कार्यक्रम में आए ठाकुर सुखबीर सिंह भरत त्यागी मोहित शर्मा प्रवीण कसाना और अन्य सभी व्यापारी भाइयों एवं मौजूद पत्रकारों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल साहिबाबाद के सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी।