नवयुग मार्केट में भाजपाइयों ने देखा मन की बात कार्यक्रम

Share

गाजियाबाद। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता की अध्यक्षता में नवयुगमार्केट में वार्ड अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” देखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा उपस्थित रहे उपस्थित सभी लोगों ने मन की बात के कार्यक्रम का लाभ उठाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के दूसरे ‘मन की बात’ में पानी के महत्व पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि कल माघ पूर्णिमा का पर्व था। माघ महीना विशेष रूप से नदियों, सरोवरों और जलस्रोत्रों से जुड़ा हुआ माना जाता है। दुनिया के हर समाज में नदी के साथ जुड़ी हुई कोई न कोई परम्परा होती है। नदियों के तट पर ही अनेक सभ्यताएं विकसित हुई हैं। जल हमारे लिए जीवन भी है, आस्था भी है और विकास की धारा भी है।

संत रविदास जी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि माघ महीने और इसके आध्यात्मिक सामाजिक महत्त्व की चर्चा संत रविदास जी के नाम के बिना पूरी नहीं होती। हम अपने सपनों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहें, ये बिलकुल ठीक नहीं है। हमारे युवाओँ को कोई भी काम करने के लिए खुद को पुराने तरीकों में बांधना नहीं चाहिए। अपने जीवन को खुद ही तय करिए। अपने तौर तरीके भी खुद बनाइए और अपने लक्ष्य भी खुद तय करिए। अगर आपका विवेक, आपका आत्मविश्वास मजबूत है तो आपको दुनिया में किसी भी चीज से डरने की जरूरत नहं है।

मोदी ने कहा कि आने वाले कुछ महीने आप सब के जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। अधिकतर युवा साथियों की परीक्षाएं होंगी। हंसते हुए परीक्षा देने जाना है और मुस्कुराते हुए लौटना है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमे अपने देश की चीजों पर गर्व होना चाहिए। जब प्रत्येक देशवासी गर्व करता है, प्रत्येक देशवासी जुड़ता है, तो आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक आर्थिक अभियान न रहकर एक राष्ट्रीय भावना बन जाता है। उन्होंने कहा कि ब आसमान में हम अपने देश में बने लड़ाकी विमान तेजस को कलाबाजिंयां खाते देखते हैं, तब भारत में बने टैंक, मिसाइलें हमारा गौरव बढ़ाते हैं। जब हम दर्जनों देशों तक मेड इन इंडिया वैक्सीन को पहुंचाते हुए देखते हैं तो हमारा माथा और ऊंचा हो जाता है।

इस अवसर पर संजीव झा, तरुण शर्मा, कामेश्वर त्यागी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अनुराग गर्ग, कलवा कश्यप, पार्षद राजीव शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, राकेश त्यागी, राजेश शर्मा, देवेंद्र भारती, प्रदीप चौहान, पूर्व पार्षद लवली कोर, अरुण जैन, राकेश पंडित, राजेश्वरी, मीना गांधी, वंदना पांडे, राजू पंचाल, जमालुद्दीन सिद्दीकी, महिम गुप्ता, चिराग गोयल, रामबाबू, शौकत कुरेशी, नरेश पहलवान, अजय गर्ग, केशव कुमार, अनिल कश्यप, अनवर खान, राजेश भारती, रामेश्वर दयाल, डॉक्टर ओपी अग्रवाल, राकेश सिंघल, श्री कांत पाल व मीडिया प्रभारी नीरज गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर “मन की बात” सुनी।