नगर आयुक्त ने फेसबुक पर ऑनलाइन सुनी समस्याएं

Share

गाजियाबाद। नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंबर ने एक नया प्रयोग करते हुए फेसबुक पर ऑनलाइन होकर जन संमस्याए सुनी। फेसबुक पर प्रकाश, स्वछता, अतिक्रमण, पार्क, टैक्स, संबंधित समस्या प्रमुख रूप से रही तथा अन्य समस्याओं को नोट करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान नेहरू नगर,गांधी नगर, भोपुरा, डीएलएफ कॉलोनी, राजेंद्र नगर, वैशाली,
संजय नगर, सिहानी, वसुंधरा सेक्टर- 2 बी, राजनगर व अन्य क्षेत्रों से जनता द्वारा फेसबुक पर अपनी बात रखी गई।

इस दौरान जनता तो गाजियाबाद नगर निगम की भावी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया साथ ही ,शहर को बेहतर बनाने के लिए जनता से भी सहयोग हेतु अपील की गई। नगर आयुक्त की कार्यशैली से प्रभावित होकर फेसबुक पर ऑनलाइन जनता द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों की सराहना गई।