सपा महिला सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Share

गाजियाबाद। सपा महिला जिला व महानगर संगठन 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू के जन्मदिवस पर सराकर की नीतियों के खिलाफ प्रर्दशन करेगी। इसके चलते महिला संगठन जिला मुख्यालय का घेराव करेगा।

यह जानकारी महिला जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी व महानगराध्यक्ष किरण कालिया ने दी। इस दौरान रश्मि चौधरी, मधु चौधरी,राजदेवी चौधरी, अन्जू बैद्य, ममता कोली, आशा सचदेवा, शशी वर्मा,पूजा अग्रवाल, विमलेश , बबीता,चन्दा, शिल्पी, चौधरी इन्द्रा सिंह, अमरिकन सैफी, संजू शर्मा, गोमती,राजपूत आदि महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।