यूपी: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हाथरस जाने से रोका, धक्का लगने से गिरे राहुल गांधी

Share

नोएडा:- हाथरस में हुई दरिंदगी को लेकर जहां देशभर में गुस्सा है वहीं इस मुद्दे को लेकर विपक्षी नेता भी योगी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहें है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान यूपी के ग्रेटर नोएडा एक्प्रेस वे पर कांग्रेस नेता को यूपी पुलिस ने रोका। इसी के चलते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस के दौरान धक्का मुक्की हुई और जिसमें राहुल गांधी ज़मीन पर गिर पड़े।

वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अभद्रता की और धक्का मुक्की कर उन्हें गिराने की कोशिश की। वहीं इस धक्का मुक्की के दौरान राहुल गांधी के गिर गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, पुलिस द्वारा उन्हें और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया गया है और उन्हें जीप में बैठकर यहां से ले जाया जा रहा है।

जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने से रोका तो पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। अब पुलिस इलाके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से भगाने के लिए लाठीचार्ज कर रही है।