गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष बब्बल यादव का जन्मदिन सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं मित्रों द्वारा बहुत धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। इस दौरान सभी के द्वारा सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। इस कार्यक्रम के दौरान बब्बल यादव ने सभी मित्रों को आम एवं दूध की दावत दी गई

इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अजय शर्मा उपस्थित रहे और उन्होंने बब्बल भाई को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बब्बल यादव दीर्घायु हो तथा भारतीय जनता पार्टी में ऊंचे आयाम तक पहुंचकर गाजियाबाद का नाम रोशन करें।

गौरतलब है कि कार्यक्रम में पूर्व महानगर महामंत्री लेखराज माहौर, खोड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, खोड़ा मकन पुर मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सुदेश कश्यप, नागेन्द्र चौहान, देवेन्द्र गिरी, बबलू राघव, संदीप यादव, एडवोकेट जावेद खान सेफ, कुंजन पंडित, पार्षद ललित कश्यप, हेमन्त जोशी, मुरारी साहू, अवधेश यादव, हरेंद्र चौधरी, जीवन सिंह, खिलेंद्र चौधरी ,विपिन चौधरी, सतीश मिश्रा, इमरान खान, दिनेश चौधरी, मनोज कश्यप, मनीष यादव, सोनू जोशी, शोभा चौधरी, कृष्ण त्यागी, नरेंद्र हुड्डा, धीरज प्रजापति, अमित, राहुल, नीलेश मिश्रा, विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
