गाजियाबाद : हेल्पलाइन नंबर पर प्रवासियों को मिलेगी सहायता- नरेंद्र भारद्वाज

Share

गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन :- लॉक डाउन के 41 वे दिन गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के आवास से संचालित कांग्रेस रसोई प्रहलादगढ़ी द्वारा 70 जरूरतमंद परिवारो को राशन किट वितरित की गई। साथ ही इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित हेल्पलाइन के बारे में लोगों को जानकारी दी।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उद्योग धंधे बंद होने के कारण श्रमिक पलायन करने पर मजबूर है। वही दुसरो और सरकार द्वारा की गई पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर देश की जनता पर पड़ रहा है। ऐसे में लॉक डाउन में फंसे मजदूरों की साहयता के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेंटी द्वारा  हेल्प लाइन नम्बर  7399901414 शुरू किया है। प्रवासी मजदूर इस हेल्प लाइन नम्बर पर फोन कर साहयता मांग सकते है।

राशन वितरण के दौरान मनोज भारद्वाज, सचिन भारद्वाज , मनीष भारद्वाज,  जीतेन्द्र गौड़ धोबी, मुनींद्र सिंह बिल्ला, वासुदेव शर्मा, राहुल शर्मा,  देवा भैया ने सहयोग किया।