आयुष चिकित्सा को नई सौगात, बहादराबाद में उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष का शुभारंभ

Share

हरिद्वार, 14 सितंबर । बहादराबाद स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र एवं सर्जरी कक्ष का शुभारंभ किया गया। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया, जबकि अध्यक्षता रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने की।

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आयुर्वेद को जनसेवा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाएं उपलब्ध कराएगा, विशेषकर क्षार कर्म एवं शल्य चिकित्सा।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक होना चाहिए और यह केंद्र क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। स्वामी अनंतानंद ने गौशाला, आयुर्वेद और विषमुक्त कृषि के परस्पर संबंध पर प्रकाश डाला।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने आभार जताया, संचालन डॉ. भास्कर आनंद ने किया।

कार्यक्रम में स्वामी अनंतानंद महाराज और ब्लॉक प्रमुख, डॉ. विक्रम सिंह रावत, डॉ. विशाल प्रभाकर, डॉ. सौरमी सोनकर, डॉ. ज्योति राणा सहित विभागीय अधिकारी, चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।