COVID-19 : आगरा में 25 नये कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Share

आगरा :- कोरोना का कहर कम होता नजर नहीं आ रहा है शनिवार को जैसे ही प्रशासन पर लखनऊ भेजे गये सैम्पल में 25 कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर मिली तो हड़कंप मच गया है। अब आगरा में 45 कोरोना संक्रिमित हो गये हैं। नये मरीज जमाती बताये जा रहे हैं। 

आगरा प्रशासन के लिए दिन प्रतिदिन चिनौतियां बढ़ती जा रही है। आगरा में 25 और नये मामले सामने आने पर प्रशासन में हडकंप मच गया है। दिल्ली समारोह में शामिल होकर लौटे जमातियों कि खबर के बाद प्रशासन ने 228 लोगों को आइसोलेट किया था। जिनके सैम्पल भेजे गये थे। जिसमें से 25 को पॉजिटिव पाया है। प्रशासन व स्वास्थ टीम नई रणनीति बनाने में जुट गयी है। इस तरीके से इसे रोका जाए। वहीं पुलिस प्रशासन लॉक डाउन पर कड़ाई से पेश आ रही है। जिलाधिकारी प्रभू नारायन ने बताया कि आगरा में 45 कोरोना संक्रमित है।