जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के संस्थापक स्वर्गीय श्री नारायण दत्त तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

Share

गाजियाबाद। नेहरू युवा केंद्र के प्रांगण में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नारायण दत्त तिवारी की जन्मतिथि व पुण्यतिथि मनायी गई।

आज प्रातः नेहरू युवा केंद्र के प्रांगण में संस्था के पदाधिकारियों ने अपने मित्रों के साथ हवन का आयोजन किया तथा लड्डू, कचौड़ी व फलों को गरीब जनता में प्रसाद के रूप में वितरित किया।

इस अवसर पर नारायण दत्त तिवारी के नज़दीकी रहे राजेंद्र मित्तल मेदी वालों ने यज्ञ में आहुति दी व प्रसाद वितरण करते हुए बताया कि तिवारी जी का हम सभी के दिलों में विशेष स्थान है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए प्रदेश के लिए विशेष आयाम स्थापित करे। उन्होंने सभी को अपने दिलों के नजदीक रखा व उनके घर के दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले रहते थे।

बता दें कि नेहरू युवा केंद्र की सभी शाखाएं खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही हैं। तिवारी जी का गाजियाबाद से विशेष लगाव रहा है। गाजियबाद संस्था के अध्यक्ष एस बी सिंह ने बताया कि तिवारी जी का जन्म एवं पुण्यतिथि दोनों ही 18 अक्टूबर को हैं। तिवारी जी का संस्था में सभी सदस्य से विशेष लगाव रहा है। हम सभी उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे।