भूकंप हो या कोई भी आपदा, ये शख्स पहले ही कर देता है भविष्यवाणी

Share

सरस जनवाद ब्यूरो। भविष्यवाणियों पर आज का यूथ बिलकुल यकीन नहीं करता है। आज हम आपको जिस शक़्स से मिलवाने जा रहे हैं वो भूकंप के बारे में सटीक भविष्यवाणी करने में माहिर है। अब आप सोच रहे होंगे कि भूकंप के बारे में कोई कैसे बोल सकता है, लेकिन एक शख्स है जो भूकंप की भविष्यवाणी करता है और वो सच भी होती है। कौन है वो शख्स आइये जानते हैं।

दरअसल, काशी में रहने वाले एक 56 वर्षीय शकील अहमद भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृति आपदाओं की भविष्यवाणी करते है जो कि सच भी होती है। वो बादल की चाल देख कर ही भूकंप की भविष्यवाणी क्र देते हैं।

पिछले साल नेपाल में आये भूकम्प की भी उन्होंने बादलों को देखकर ही भविष्यवाणी की थी। शकील अहमद पिछले 25 सालों से भविष्यवाणी करते आये हैं जिसका कोई आधार तो नहीं है लेकिन कई बार ये सही भी साबित हुई हैं। चाहे कश्मीर के भूकंप की बात हो या नेपाल की, उन्होंने भूकंप आने के कुछ दिनों पहले ही इसकी कन्फ़र्मेशन दे दी थी।

शकील अहमद बताते हैं आसमान में उभरने वाले कुछ खास किस्म के बादल और उनकी चाल से वो आने वाली प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी करते हैं। उनका कहना है कि ज़मीन के अंदर जो भी हलचल होती है उसका प्रभाव बादलों में बनता है। ज़मीन के अंदर की तरंगें बादलों को कण्ट्रोल करती हैं। ज़मीन से आकाश तक जो प्रकाश की तरंगें जाती हैं, उससे बादलों के रंग, आकार और फैलाव में परिवर्तन होता है। यही भूकंप का कारण बनता है।