बुराई का अंत निश्चित है,अंधेरे के बाद होता है उजाला : ईश्वर मावी

Share

गाजियाबाद। भाजपा नेता ईश्वर मावी लोनी की सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे। यहाँ पहुँचने पर रामलीला कमेटी के प्रधान रतन सिंह भाटी, महामंत्री अरविंद गोयल, सतीश भारद्वाज, फिरे सिंह भाटी व पूर्व सभासद अजित सिंह बंसल आदि ने उन्हें अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रामलीला मैदान में मौजूद हजारों दर्शको व श्रीराम भक्तों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राम राज की स्थापना हुई है। सभी लोगों को न्याय मिल रहा है और देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि महाबली रावण का अंत अहंकार और बुरे कर्मों के कारण हुआ इसीलिए हमेशा सत्कर्म करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलना चाहिए।

बताते चलें कि कस्बे की इस सबसे प्राचीन रामलीला की शुरुआत सन 1952 में हुई। तब से लेकर आज तक आस पास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग यहां रामलीला देखने आते हैं। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने मंगलवार को विजयदशमी पर अमित विहार मे रावण दहन के कार्यक्रम में पहुँच कर रावण का तीर चलाकर वध किया। इस अवसर पर संजीव कुमार, सचिन वर्मा, पिछतर, मोहित मावी, सोनू मावी, राजकुमार राणा, सोनू जाटव सहित हजारों लोग उपस्थित थे।